गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के परिवार के पाकिस्तान में ‘संचालित’ बैंक में खाते हैं। सीएम सरमा ने बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यह भी आरोप लगाया कि राज्य कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ ‘असमिया विरोधी गतिविधियों’ का अड्डा बन गया है। इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सरमा ने पत्रकारों से कहा कि गौरव गोगोई से पूछिए कि उनके परिवार के पाकिस्तानी बैंकों में कितने खाते हैं। उनके परिवार के बैंक खाते अब भी पाकिस्तान में चल रहे हैं।’

8 फरवरी को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे फिलहाल केवल संकेत दे रहे हैं, जबकि विस्तृत जानकारी आठ फरवरी को एक पत्रकार वार्ता के दौरान साझा की जाएगी। सरमा ने कहा कि जिसका बैंक खाता पाकिस्तान में हो, जरा सोचिए कि ऐसा व्यक्ति कितना खतरनाक हो सकता है। असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी ने लोकसभा सांसद गोगोई पर उनकी पत्नी के पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों को लेकर हमला बोला। उनका यह भी दावा है कि कांग्रेस नेता के पड़ोसी देश से ‘सीधे तौर पर संबंध’ हैं।

गोगोई पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने 27 जनवरी को कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई के संबंध में औपचारिक निर्णय सात फरवरी को लेगा। विशेष जांच दल (एसआईटी) की अधिकतर रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए आठ फरवरी को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। गोगोई द्वारा बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सरमा के परिवार के राज्य भर में लगभग 3,960 एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाए जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मीडिया को संबोधित करने वाले सभी लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version