अलवर। बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में पेड़ काटने के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो महिलाएं व एक युवक घायल हो गए। अकरम निवासी बैरे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसके पिता बली खान का चचेरा भाई फकरूद्दीन व उसके बेटे यादिल, तारीफ, साहिल और मुनफेद उर्फ मुक्का उनके हिस्से की जमीन पर लगे नीम के पेड़ को काट रहे थे।

बली खान ने उनको पेड़ काटने से मना किया, तो उन्होंने गाली-गलौज कर दी। करीब आधे घंटे बाद पांचों आरोपी टांचिया व फर्सी आदि से लैस होकर आए और बली खान पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी हमला

इस दौरान अकरम, उसकी पत्नी व भाभी बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। बाद में घायलों को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने बली खान (70) को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनोद सांवरिया ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।

सिर में फंस गई कुल्हाड़ी

मृतक बली खान के भाई इमामुद्दीन ने बताया वे खेत पर घर बनाकर रह रहे हैं। उसके भाई बली की हिस्से की जमीन पर नीम का पेड़ है। जिसे फकरूद्दीन जबरन काटना चाहता था। इसको लेकर दोनों के बीच कई दिन से कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार को फकरूद्दीन ने बली खान के सिर में कुल्हाड़ी दे मारी। कुल्हाड़ी बली के सिर में फंसी रह गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही बली खान की मौत हो गई। बली का परिवार खेतीबाड़ी करता है। उसके 7 बच्चे हैं। हमले में अकरम के सिर में 10 टांके आए हैं। उसकी पत्नी मनीषा की आंख के पास फर्सी से घाव हो गया। उसकी गर्भवती भाभी शबनम के सिर में 5 टांके आए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version