निजामाबाद: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। उन्होंने तेलंगाना के निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री को भिखारी तक कह डाला। ओवैसी ने सरमा के मियां मुस्लमानों पर दिए बयानों पर हमला बोला है। ओवैसी के इस भाषा का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में ओवैसी जनसभा में मौजूद लोगों से दो रुपये मांगते हैं। जब वहां मौजूद एक शख्स उन्हें दो रुपये का सिक्का देता है तो वो उसे असम के सीएम को देने की बात कहते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला

जनसभा में मौजूद लोगों से मांगते हैं दो रुपये
जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी कहते है कि असम का एक मुख्यमंत्री है… फिर वो वहां मौजूद लोगों से कहते हैं कि दो रुपया है किसी के पास, दो रुपये दो, दो रुपये का सिक्का लाओ। जब उन्हें कोई सिक्का देता है तो वो उसे दिखाते हुए कहते है कि ये दो रुपया है। असम का चीफ मिनिस्टर बोल रहा है कि अगर वहां के मिया मुसलमान ऑटो में किसी को बैठकर लेकर जाए तो और ऑटो का किराया पांच रुपये हो तो उसे चार रुपये दो। फिर वो हिमंत बिस्वा सरमा का नाम लेकर कहते हैं कि ये दो रुपये की भीख में तेरको देता हूं मैं, तू लेता है क्या बोल। तू दो रुपये का भिखारी है मैं तुझे जानता हूं।

सरमा को कहा छोटा आदमी
इसके बाद ओवैसी ने हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला बोलते हुए कहता है कि तू इतना छोटा आदमी है कि गरीब ऑटो चलाता है। इसके बाद वो कहतेहै कि पांच रुपये कहा लेता बोल देता हूं आकर तुझे। तेरे अकाउंट में डाल दूं ये दो रुपये। बता यार क्या है यह। भारत के संविधान पर कसम खाते हैं सब। वो संविधान बताता है हम सब एक हैं। कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। वो कहता है मिया है तो ऐसा करेंगे। वोट डालना है तो बांग्लादेश में जाकर डालो। क्या करना चाहते हो तुम। बोलता है कि एसआईआर होगा तो नाम निकाल देंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version