चेन्नई, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके बल्लेबाजों ने सही साबित किया. न्यूजीलैंड की हालत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि उन्हें अपने 7 खिलाड़ियों से गेंदबाजी करवानी पड़ी. अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने तूफानी पारी खेली, उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. गुलबदीन ने 63 रनों की शानदार पारी खेली.

अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पारी की शुरुआत, दोनों ने संभलकर की शुरुआत की. इब्राहिम (10) पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कैच आउट हुए. उन्होंने पहले विकेट के लिए गुरबाज के साथ 35 रनों की साझेदारी की. इसी ओवर में गुरबाज (27) भी पवेलियन लौट गए, फर्ग्यूसन ने उन्हें बोल्ड किया.

गुलबदीन नायब का तूफानी अर्धशतक

अफगानिस्तान की शुरुआत धीमी हुई थी, पॉवरप्ले में 2 विकेट गिर चुके थे तब गुलबदीन नायब और सेदिकुल्लाह अटल के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई. गुलबदीन ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 15वें ओवर में जैकब डफी ने अटल को आउट किया, जिन्होंने 24 गेंदों में 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

18वें ओवर में गुलबदीन नायब की शानदार पारी का अंत हुआ, वह रचिन रविंद्र की गेंद पर कैच आउट हुए. उन्होंने 35 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 63 रन बनाए. अंत में अब्दुल रसूली ने 13 गेंदों में 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 7 गेंदों में 14 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर स्कोर को 182 तक पहुंचाया.

न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी

कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2 मुख्य गेंदबाजों के एक-एक ओवर अतिरिक्त गेंदबाजों से डलवाएं. जैकब डफी और जेम्स नीशम ने 3-3 ओवर डाले. उनके ओवर कप्तान ने ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र से डलवाए. रचिन ने गुलबदीन नायब के रूप में महत्वपूर्ण विकेट भी लिया.

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लॉकी फर्ग्यूसन ने लिए, उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए. ये दोनों विकेट उन्होंने पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में लिए थे. मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन ने एक-एक विकेट लिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version