मुंबई: शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने मुंबई की नई मेयर रितु तावडे़ के बयान पर बड़ा हमला बोला है। संजय राउत ने एक्स पर लिखा है कि मुंबई की होने वाली मेयर, रितु तावड़े ने घोषणा की है कि बांग्लादेशियों को मुंबई से बाहर निकाल दिया जाएगा। बहुत बढ़िया, लेकिन खोखली घोषणाएं करने से पहले, उन्हें सीधे दिल्ली जाना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी से एक सीधा सवाल पूछना चाहिए। संजय राउत ने लिखा है कि केंद्रीय बजट में भारतीय टैक्सपेयर्स का सैकड़ों करोड़ रुपया बांग्लादेश को क्यों दिया गया? क्या यह पैसा बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों को फंड करने के लिए है? क्या यह वहां हिंदुओं की बेरहमी से हत्या और उत्पीड़न को सपोर्ट करने के लिए है?


पहले पाखंड का जवाब दें

संजय राउत ने रितु तावडे़ को चुनौती देते हुए लिखा है कि पहले इस पाखंड का जवाब दें। फिर कार्रवाई की बात करें। गौरतलब हो कि वार्ड संख्या 132 से पार्षद बनी रितु तावडे़ मुंबई की नई मेयर बनी हैं। उनके अकेले नामांकन करने से अब सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है। वह 11 फरवरी को घाेषणा के बाद कार्यभार ग्रहण कर सकती हैं। मुंबई में वह बीजेपी की दूसरी और पार्टी की पहली महिला मेयर हैं। रितु तावडे़ ने राजनीति में कदम कांग्रेस रखा था। तब वह कांग्रेस नेता गुरुदास कामत की काफी करीबी थीं, लेकिन 2012 में वह बीजेपी में आ गई थीं।

रितु तावड़े सातवीं महिला मेयर
रितु तावडे मुंबई की सातवीं महिला मेयर हैं। पहली महिला मेयर होने का गौरव सुलोचना मोदी के नाम पर दर्ज है। रितु तावड़े महिला, मराठी और हिंदू तीनों फैक्टर पर खरी उतरीं। इसके बाद बीजेपी ने उनके नाम पर मुहर लगाई। रितु तावड़े काफी तेजतर्रार नेता मानी जाती हैं। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने संजय घाडी को डिप्टी मेयर के लिए आगे किया है। रितु तावड़े और संजय घाडी का निर्विरोध नामांकन तय माना जा रहा है। रितु तावड़े ने मेयर के लिए नामांकन करने के साथ बांग्लादेशियों को बाहर निकालने का ऐलान करके राजनीति को गरमा दिया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया लंबे समय से अवैध बांग्लादेशियों के मुद्दे पर उठा रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version