सीकर: शेखावाटी के सीकर जिले के एक सरकारी बालिका विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा की शिकायत के बाद स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कदम उठाते हुए प्रशासनिक जांच शुरू कर दी है। दरअसल, शिकायत में छात्रा ने स्कूल समय के दौरान हेडमास्टर की ओर से अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया था। छात्रा के अनुसार, एक कक्षा अवधि के दौरान उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई, जिससे वह भयभीत हो गई। घटना के अगले दिन छात्रा स्कूल नहीं गई और बाद में उसने विद्यालय प्रशासन को शिकायत सौंपी।

स्कूल की छात्रा के अनुसार 4 फरवरी को छठे पीरियड में स्कूल हेडमास्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सिर और गाल पकड़े। बेड टच किया। इस करतूत से बच्ची डर गई। इस वजह से 5 फरवरी को स्कूल नहीं गई। शिकायत मिलने के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मामले की जानकारी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (CBEO) को दी। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जिसने प्रकरण की पड़ताल शुरू की।

स्कूल की छात्राओं के बयान भी दर्ज हुई

जांच के दौरान कुछ अन्य छात्राओं के बयान भी दर्ज किए गए। उनके अनुसार, आरोपी द्वारा स्कूल परिसर में अनुचित संकेत किए जाने की घटनाएं भी सामने आईं। इन बयानों को समिति ने जांच रिपोर्ट में शामिल किया।

रिपोर्ट मिली तो शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने तक आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि की सूचना तुरंत विद्यालय प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version