अगर आप साउथ इंडियन चीजें खाना पसंद करते हैं तो आपको एक बार कम से कम मिलेट पनियारम की इस रेसिपी को जरूर ट्राय करना चाहिए. यह डिश उन लोगों के लिए एक बेहतरीन चॉइस है जिन्हें स्वाद से समझौता किये बिना कुछ हेल्दी खाना है. मिलेट पनियारम साउथ इंडिया की एक काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है जिसे ट्रेडिशनल इडली या फिर डोसा के बैटर से तैयार किया जाता है. जब आप इसमें ज्वार, बाजरा और रागी का इस्तेमाल करते हैं तो यह एक ऐसी डिश बन जाती है जो सेहत के लिए एक खजाना ही बन जाता है. आप इसे सिर्फ सुबह के नाश्ते में ही नहीं बल्कि लंच बॉक्स और इवनिंग स्नैक्स के तौर पर भी बना सकते हैं. यह डिश सिर्फ डायबिटीज वालों के लिए ही नहीं बल्कि जिन्हें अपना बढ़ा हुआ वजन कम करना है उनके लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

मिलेट पनियारम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप मिलेट जैसे कि ज्वार, बाजरा और रागी का मिश्रण
  • एक चौथाई कप उड़द दाल
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 2 चम्मच कटा हुआ धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच राई
  • 1 चम्मच तेल
  • थोड़े करी पत्ते
  • पनियारम पैन और थोड़ा सा तेल

मिलेट पनियारम बनाने की रेसिपी

  • मिलेट पनियारम बनाने के लिए सबसे पहले मिलेट और उड़द दाल को अच्छे से धोकर 5 से 6 घंटों के लिए भिगो दें. अब इन्हें मिक्सर में पीसकर इडली बैटर जैसा गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस बैटर को ढककर 8 से 10 घंटे या रातभर के लिए हल्की गर्म जगह पर फरमेंट होने के लिए रख दें.
  • फरमेंट होने के बाद बैटर में नमक, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और फिर उसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे तो करी पत्ते डालकर इस तड़के को बैटर में मिला दें.
  • इसके बाद पनियारम पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें और हर खाने में थोड़ा सा तेल डालें. अब चमचे की मदद से बैटर डालें और ढककर धीमी आंच पर पकने दें. जब यह नीचे से गोल्डन हो जाए, तो पनियारम को पलट दें और दूसरी तरफ से भी क्रिस्प होने तक सेक लें.
  • गर्मागर्मगर मिलेट पनियारम को नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ परोसें.
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version