मथुरा। मथुरा जिले में महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई। गांव में एक दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर जान दे दी। पांचों के शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
3 बच्चों समेत दंपती ने जहर खाकर जान दी
खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे। सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली के मनीष, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज के शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांचों के जहर खाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है।
रसोई की दीवार पर लिखा हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं
घर की रसोई की दीवार पर लिखा है हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों को पुलिस अभी खोज रही है। मनीष के घर के बगल में ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। पिता का देहांत कुछ दिन पहले हो गया था।

