Parliament Budget Session : संसद के बजट सत्र का आज यानी 10 फरवरी को 10वां दिन है. लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है. सोमवार (9 फरवरी) को भी लोकसभा की कार्यवाही ठप्प रही थी, केवल 13 मिनट ही सदन चल पाया. लोकसभा स्पीकर ने हंगामे के चलते कार्यवाही को स्थगित कर दिया था. विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात नहीं रखने दिए जाने का मुद्दा उठाया जा रहा है. वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है.

इससे पहले (9 फरवरी) को नौवें दिन केवल 13 मिनट ही लोकसभा चल पाई.  बीते दिनों हुई संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला था. आज भी बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. आम बजट पर औपचारिक चर्चा से पहले विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. सोमवार को संसद भवन में इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक हुई थी. बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, टीएमसी से शताब्दी राय, समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव सहित इंडिया ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे.  इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा की रणनीति तय की गई है. भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर भी संसद में बहस और हंगामे के आसार हैं. 

शुक्रवार को बजट सत्र के 8वें दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ था, जिसके चलते तीन बार सदन की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा था. राज्यसभा की कार्यवाही भी सोमवार (9 फरवरी) तक के लिए स्थगित हुई थी. संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री  रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हुई थी. आज भी संसद में कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिल सकती है.  कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा, बीजेपी नहीं चाहती कि बुनियादी सवालों पर चर्चा हो. वहीं, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने भारतीय क्रिकेट टीम को अंडर-19 वर्ल्डकप जीतने की बधाई दी. स्पीकर ने कहा कि सदन में सबको बोलेने का मौका मिलेगा.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version