नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में कल दिन-दिहाड़े हुई 80 लाख रुपये की लूट के मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सूत्र का कहना है कि आरोपियों का एंट्री-एग्जिट रूट खंगाला जा रहा है, जिसके लिए कई टीमों को काम पर लगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

क्या था मामला?

पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे शास्त्री पार्क पुलिस को इलाके में लूट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कंपनी के दो लोगों ने बताया कि जब वे कंपनी का कैश लेकर जा रहे थे तो बाइक पर सवार तीन लोगों ने बंदूक की नोक पर उनकी स्कूटी रोक ली। हमलावरों ने गोली चलाई, कैश वाला बैग लूटा और मौके से फरार हो गए।

शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर दिया लूट को अंजाम

एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मामले में केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि शाहिद का न्यू उस्मानपुर तीसरे पुश्ते पर मनी ट्रांसफर का अपना कारोबार है। अकील उनका सहायक है। शाहिद ने पुलिस को बताया कि वह करीब 80 लाख रुपये बैग में रखकर स्कूटी से अपने कर्मचारी अकील के साथ जा रहे थे। उन्हें सदर बाजार से होते हुए रकम लेकर गुरुग्राम जाना था। जब वह उस्मानपुर से दिल्ली सहारनपुर हाइवे होते हुए शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो वहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version