राजस्थान, 11 फरवरी, बुधवार को प्रदेश का बजट पेश होने जा रहा है, जो उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी करेंगी. इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों सहित सभी वर्गों को अच्छी-खासी उम्मीदें हैं. सरकार भी बजट के माध्यम से हर वर्ग को साधने का प्रयास करेगी. सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग और कई संगठनों से भी पूर्व बजट पर चर्चा हुई थी. ऐसे में अब कल पेश होने वाले बजट से आम जन को काफी उम्मीदें हैं.

बजट में युवाओं महिलाओं के साथ शहरी और ग्रामीण विकास

इस बार बजट में युवाओं महिलाओं के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण विकास से जुड़ी नई स्कीम सहित अनेक घोषणाएं हो सकती है. इस बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा हो सकती हैं तो कुछ भर्तियों में इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा होने की भी संभावना है.

नए बजट में सरकार पेंशनभोगियों की पेंशन बढ़ोतरी करके आर्थिक मजबूती दे सकती है. वहीं सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का भी प्रावधान किया जा सकता है. किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने की भी संभावना है. सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में भी बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है और रोडवेज में करीब 1 हजार नई बसों की खरीद की घोषणा हो सकती है. इसके बाद शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की घोषणाएं होंगी. इसके लिए निकायों को अलग से बजट दिया जाएगा.

जयपुर के रिंग रोड फेज-टू पर घोषणा

जयपुर रिंग रोड के दूसरे फेज को लेकर घोषणा हो सकती है. जहां आगरा रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने के लिए सेकंड रिंग रोड बनाने की घोषणा की संभावना है. यह काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी से करवाया जाएगा, वहीं इसका सर्वे हो चुका है.

जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज के पहले पैकेज का भी काम शुरू करने और इसे पूरा करने के लिए बजट का प्रावधान करने के आसार हैं. फेज-2 के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक मेट्रो का काम होना है. मेट्रो के अगले फेज और इसके विस्तार को लेकर भी बजट में घोषणाएं हो सकती हैं.

बजट घोषणा में निकाय और पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता और दो संतान की बाध्यता वाले नियम में भी सरकार संशोधन कर सकती है. ऐसे में यह आगामी चुनाव को देखते हुए यह बड़ा फैसला साबित हो सकता है.

बजट में मेडिकल और पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें बढ़ाने की घोषणा

बजट में मेडिकल और पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें बढ़ाने की घोषणा हो सकती हैं और डॉक्टरों, नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद भरने की भी घोषणा संभव है. प्रदेश की मेडिकल और पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें बढ़ेंगी. नए मेडिकल कॉलेजों का काम पूरा कर हर जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू करने पर काम होगा और नए अस्पताल खोलने की घोषणाएं भी की जाएंगी. नए पीएचसी, सीएचसी, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल बनाने और अस्पतालों को अपग्रेड करने को लेकर भी सरकार आगे बढ़ सकती है.

बजट में जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए अलग से प्रावधान की संभावना है. सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान की घोषणा होगी और नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे.

ये घोषणाएं भी हो सकती हैं-

  • संभाग मुख्यालयों पर फेज मैनर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की घोषणा हो सकती है.
  • शहरों में पिंक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी.
  • महिला औद्योगिक पार्क की घोषणा संभव.
  • प्रदेश के बाहर भी मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान होगा.
  • खिलाड़ियों, महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रोग्राम.
  • स्कूल, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर सैनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीनें लगाने की घोषणा.
  • मेंडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मेडिसिटी बनाने की घोषणा.
  • हर ब्लॉक पर डायग्नोस्टिक सेंटर और डायलिसिस की सुविधा.
  • मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में चयनित युवाओं की संख्या बढ़ाने पर फैसला संभव.
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version