वाराणसी। जिले के कैंट क्षेत्र के रोडवेज बस स्‍टैंड के निकट स्थित होटल सिटी इन में स‍िकंदराबाद हैदराबाद निवासी गणेश गौड गुनालापल्ली व उसकी बहन लक्ष्मी गुनालापल्ली की लाशें मिली है। जहर के असर से मौत की बात सामने आई। वे 4 दिन से इसी होटल मे स्टे कर रहे थे।

काशी विश्वनाथ दर्शन करने आए थे भाई-बहन

हैदराबाद से काशी विश्वनाथ दर्शन करने आए भाई बहनों ने पहले तो काशी का भ्रमण किया और सब कुछ सामान्‍य था। दोनों का व्‍यवहार भी कुछ खास नहीं लगा। बताया क‍ि चेक आउट वाले दिन दोपहर बाद जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया।

जहर खाकर जान देने का अंदेशा

काफी मशक्‍कत के बाद दरवाजा नहीं खुला तो पुल‍िस को इसकी सूचना दी गई। दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो जहर की वजह से दोनों के मुंह से झाग न‍िकल रहा था। शव के पास ही टेबल पर जहर का पैकेट म‍िलने के बाद पुल‍िस ने जहर खाकर जान देने का अंदेशा जताया।

पहचान पत्र और होटल के रजिस्टर में दर्ज एड्रेस 12 साल पुराना निकला। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि दोनों वहां पहले किराए पर रहते थे। अब पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। इधर, मृतकों के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version