तिरुवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अगर बीजेपी के पहले मेयर वी वी राजेश की चली तो स्पा में कोई हैप्पी एंडिंग नहीं होगी। मेयर ने स्पा में दूसरे जेंडर के लोगों द्वारा की जाने वाली ‘क्रॉस-मसाजिंग’ के खिलाफ अपना रुख कड़ा करते हुए कहा कि यह देश के कल्चर के खिलाफ है और राजधानी में इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। वी वी राजेश का यह बयान तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन की स्पा के खिलाफ ड्राइव के बाद सामने आया है। हाल ही में नगर निगम की तरफ से उन स्पा पर कार्रवाई की गई थी। जहां गलत गतिविधियों की जानकारी सामने आई थी।


रेप की घटना के बाद राजेश हुए सख्त

तिरुवनंतपुरम महानगरपालिका का यह फैसला पठानमथिट्टा जिले के तिरुवल्ला में हुई एक घटना के बाद आया है। जहां एक गैंगस्टर ने झगड़े के बाद एक स्पा कर्मचारी के साथ रेप किया था। वी वी राजेश का कहना है कि तिरुवनंतपुरम में क्रॉस-मसाज करने की इजाजत नहीं है। औरतों का मर्दों की मसाज करना और औरतों का मर्दों की मसाज करना एक अलग कल्चर को बढ़ावा देगा। इसलिए, इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। अगर यह कानूनी तौर पर इजाजत है, तो हमें इसमें दखल देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सीमा में चलने वाले स्पा की जांच की जाएगी।

सभी कानूनी मानकों की होगी जांच
वीवी राजेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर कानून यह कहता है कि एक क्वालिफाइड मसाजर का होना जरूरी है, तो ऐसे व्यक्ति का न होना गैरकानूनी माना जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की जांच में यह देखा जाएगा कि स्पा के दस्तावेज नकली न हों। राजेश ने कहा कि तिरुवनंतपुरम एक डेवलप हो रही पोर्ट सिटी है, इसलिए इसे बिजनेस और दूसरे कामों के लिए अलग-अलग तरह के लोगों का स्वागत करना होगा। राजेश के बयान के बाद निगम की एक्शन में जुट गई है। वीवी राजेश के कड़े रुख से तिरुवनंतपुरम के स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया है। अब देखना है कि वी वी राजेश क्रॉस जेंडर मसाज पर क्या अंतिम फैसला लेते हैं क्योंकि वह मेयर होने के बाद खुद एडवोकेट हैं, क्योंकि कानूनी तौर पर क्रॉस जेंडर मसाज पर रोक संभव नहीं है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version