नशे की लत से जहां एक ओर देश की युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से कमजोर होने के साथ-साथ असमय मौत की शिकार हो रही है तो दूसरी ओर नशे के असर में ङ्क्षहसक होकर  लोगों द्वारा अपने ही परिजनों की हत्या, मारपीट और बलात्कार जैसे अपराधों में वृद्धि हो रही है जिसकी गत एक वर्ष की चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :
* 25 फरवरी, 2025 को ‘तिरुवनंतपुरम’ (केरल) के ‘वेंजारमूदू’ शहर में ‘आफान’ नामक 23 वर्षीय युवक ने नशे के प्रभावाधीन अपनी 19 वर्षीय गर्लफ्रैंड तथा अपने परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी। ‘आफान’ ने यह कदम अपने पिता पर चढ़े कर्ज को लेकर परेशानी के चलते उठाया। 
* 21 मई, 2025 को ‘तिरुवनंतपुरम’ (केरल) के ‘नेदुमांगड’ कस्बे में नशे में धुत्त ‘मनीकंदन’ नामक व्यक्ति ने अपनी 85 वर्षीय मां ‘ओमाना’ को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी कई हड्डिïयां टूट जाने के कारण उसकी जान चली गई। 
* इसी तरह की एक अन्य घटना में ‘कन्नूर’ जिले में एक युवक ने नशे में धुत्त होकर अपनी 88 वर्षीय नानी ‘काॢतकेयनी अम्मा’ को पीट-पीट कर मार डाला क्योंकि उसे नानी का उनके घर में रहना पसंद नहीं था। 
* 20 जुलाई, 2025 को ‘नूंह’ (हरियाणा) के ‘जयसिंहपुर’ गांव में ‘जमशेद’ नामक नशेड़ी को मां द्वारा उसे 20 रुपए न देने पर इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी। 

* 21 दिसम्बर, 2025 को ‘भदोही’ (उत्तर प्रदेश) में घरेलू विवाद के चलते नशे के प्रभावाधीन ‘रामजी वनवासी’ नामक व्यक्ति किसी बात पर नाराज होकर अपने 4 वर्ष के सो रहे बेटे को उठाकर बाहर भाग गया और उसे जोर से जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 
* 3 फरवरी, 2026 को ‘जालंधर’ (पंजाब) में शराब के नशे में धुत्त ‘अरविंदर’  नामक एक व्यक्ति ने अपनी 5 वर्ष की मासूम बेटी ‘नीहारिका’ के लगातार रोने से गुस्से में आकर उसे जमीन पर पटक कर और फिर चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । 
* 7 फरवरी, 2026 को ‘कानपुर’ (उत्तर प्रदेश) के ‘रावतसर’ में घरेलू कलह के दौरान ‘गोपाल गुप्ता’ नामक नशेड़ी ने अपनी एक वर्षीय बेटी को पानी से भरे टब में डुबो दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 
* 8 फरवरी, 2026 को ‘ग्वालियर’ (मध्य प्रदेश) में देर रात शराब के नशे में चूर होकर घर पहुंचे ‘सोनू तोमर’ नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा परंतु बीमारी के कारण खाना बनाने में असमर्थता व्यक्त करने पर गुस्से में आकर ‘सोनू तोमर’ ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। 

* 9 फरवरी, 2026 को ‘बिलासपुर’ (हिमाचल प्रदेश) के ‘दनोह’ गांव में ‘झारखंड’ के रहने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध शराब पीने के बाद अपने भाइयों के साथ मिल कर अपनी पत्नी की हत्या कर देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया। 
* 10 फरवरी, 2026 को ‘नागरकुरनूल’ (तेलंगाना) में एक व्यक्ति को शराब के नशे में अपनी बुजुर्ग सास के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

निश्चय ही ये घटनाएं अत्यंत दुखद हैं। अत: इन्हें रोकने के लिए देश में नशे की सप्लाई के स्रोत बंद करने, नशे के सौदागरों को पकड़ कर कठोरतम दंड देने और नशेडिय़ों का सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में सुचारू ढंग से इलाज सुनिश्चित करवाने की तुरंत आवश्यकता है। ऐसी ही घटनाओं को देखते हुए पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने 8 फरवरी को श्री दरबार साहिब अमृतसर के साथ-साथ श्री दरबार साहब, खडूर साहब तथा वैरोवाल स्थित जैन मंदिर में पंजाब की नशा मुक्ति के लिए अरदास करने के बाद 9 फरवरी को तरनतारन से नशा मुक्ति पदयात्रा शुरू की।यह पदयात्रा 12 फरवरी को अबोहर में सम्पन्न हुई। नशा  मुक्ति की दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए श्री कटारिया का यह कदम सराहनीय है तथा अन्य राज्यों में भी ऐसे अभियान शुरू करने चाहिएं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version