राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत मामले में अहम अपडेट सामने आया है. साध्वी की मौत के 16 दिन बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की रिपोर्ट मेडिकल बोर्ड को भेज दी गई है. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि बिसरे में किसी तरह का जहर नहीं पाया गया है.

जहर और चोट, दोनों की पुष्टि नहीं

एफएसएल रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में जहर के कोई निशान नहीं मिले हैं. इससे पहले आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई थी कि साध्वी के शरीर में जहर नहीं था.

इतना ही नहीं, शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान भी नहीं पाए गए थे. हालांकि, रिपोर्ट में अप्राकृतिक कारणों से मौत की भी पुष्टि नहीं की गई है. यानी अब भी साफ तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि मौत कैसे हुई.

गृह राज्य मंत्री ने दी जानकारी

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने मीडिया को बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड को एफएसएल की रिपोर्ट मिल चुकी है. अब मेडिकल बोर्ड इस रिपोर्ट के आधार पर अपनी अंतिम राय तैयार कर रहा है. जल्द ही यह ओपिनियन पुलिस को सौंप दी जाएगी.

SIT हर एंगल से कर रही जांच

इस मामले की जांच राजस्थान पुलिस की एसआईटी कर रही है. मंत्री के मुताबिक, एसआईटी एफएसएल रिपोर्ट और मेडिकल बोर्ड की राय के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. जांच टीम हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.

सस्पेंस अब भी बरकरार

हालांकि एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर या चोट के संकेत नहीं मिले, लेकिन साध्वी की मौत की असली वजह अब भी साफ नहीं हो पाई है. ऐसे में यह मामला अभी भी रहस्य बना हुआ है. सभी की नजर अब मेडिकल बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट और एसआईटी की आगे की जांच पर टिकी है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version