Bihar News : बिहार में बेगूसराय जिले की एक अदालत ने गुरुवार को तिहरे हत्याकांड मामले में आरोपी को फाँसी की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय ब्रजेश कुमार सिंह की अदालत ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तिहरे हत्याकांड मामले में आरोपी को फाँसी की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि छह साल पूर्व दिवाली की रात जिले सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव में विकास कुमार ने अपने भाई-भाभी और भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। विकास कुमार पूर्व भी दो हत्या कर चुका था। विकास चाचा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा बेउर जेल में काट रहा है, जबकि चाची की हत्या का मुक़दमा अभी चल रहा है।

बताया जा रहा है कि चाचा चाची के हत्या मामले में उसका सगे भाई कुणाल सिंह (मृतक) प्रमुख गवाह था। आरोप है कि विकास सिंह गवाही नहीं देने को लेकर अपने भाई पर दबाव बना रहा था। जब भाई ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 2019 में दिवाली की रात तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। 27 अक्टूबर 2019 की रात करीब 10 बजे विकास कुमार ने अपने भाई कुणाल सिंह, भाभी कंचन देवी और 17 वर्षीय भतीजी सोनम कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस खौफनाक हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version