कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. मामला पुराभोज गांव है. यहां 24 साल का एक युवक किसी युवती से शादी करने की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. करीब आधे घंटे तक उसका ड्रामा चला लेकिन तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह करीब 35 फीट नीचे आ गिरा. बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था, जिस कारण वह लड़खड़ा गया और टॉवर से नीचे गिर गया. इससे उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, पुराभोज गांव का रहने वाले सुमित का सुबह अपने घर पर किसी बात पर झगड़ा हो गया था. इस दौरान उसने कई बार घर वालों को आत्महत्या की धमकी भी दी थी. कुछ देर बाद नशे की हालत में सुमित गांव में लगे एक मोबाइल टॉवर पर जाकर चढ़ गया. उसे काफी समझाया गया लेकिन वह नहीं माना. इसी दौरान वह लड़खड़ाकर नीचे आ गिरा. 

कुछ गांववालों का कहना है कि वह युवती से शादी के जिद में टॉवर पर चढ़ गया था. कुछ का कहना है कि वह एकतरफा प्यार में था और लड़की से शादी करने की जिद को लेकर ही परिवार वालों से सुमित का झगड़ा हुआ था. किसी का कहना है कि नशे के कारण उसका विवाद हुआ था. 

कन्नौज के एसपी विनोद कुमार का कहना है कि सुमित को नशे की लत था. वह टॉवर पर चढ़ा और डिसबैलेंस होकर गिर गया. सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोटें आई थीं. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version