बसना। आरंगी सोसाइटी को विलुप्त किया था जिसे लेकर आरंगी तथा आसपास के गाँव किसानों में रोष व्याप्त था तथा इसे लेकर किसानों ने चक्काजाम भी किया। किसानों के हित को देखते हुए महासमुंद के सासंद चुन्नीलाल साहू के द्वारा आरंगी सोसाइटी को यथावत रखने प्रयास किया गया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी एवं सोसाइटी को यथावत रखा गया। इस पर आरंगी के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की तथा उनके निवास मोंगरा पाली पहुंच कर बधाई दिया गया। सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र साव के नेतृत्व में आरंगी के भोजराज प्रधान (नयन) लोकेश पटेल गोपाल पटेल मुकेश पटेल सरपंच प्रतिनिधि पिरदा मंडल से अभिमन्यु प्रधान मंत्री गंगाधर पटेल धरम प्रधान जयदेव प्रधान लक्ष्मी कांत प्रधान सांसद को उनके गृह गांव में जाकर गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी गई। सासंद प्रतिनिधि राजेन्द्र साव ने कहा कि किसानों के हित के लिए हम हमेशा प्रयास करेंगे तथा किसी भी स्तर की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार को बर्खास्त नहीं किया जाएगा।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
