नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को एक कार से दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. कार सड़क किनारे खड़ी थी. कार के काफी वक्‍त से खड़े रहने के कारण लोगों को शक हुआ और जब उन्‍होंने अंदर झांककर देखा तो एक लड़का-एक लड़की की लाश नजर आई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

सुमित का मिला लास्ट मैसेज

सुमित ने मरने से पहले एक वॉट्सअप मैसेज किया है. उसने लिखा है कि मैं सुमित मरने जा रहा हूं. मेरे मरने की जिम्मेदार रेखा है. उसने मेरे साथ 15 साल बिताए और मुझसे वादा किया था कि मुझसे शादी करेगी और अब वो किसी और से शादी करने जा रही है. इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं. मुझे धोखा दिया रेखा ने इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं.

दिल्ली के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 107 रोड पर वैलेंटाइन डे के मौके पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां एक प्रेमी-प्रेमिका जोड़े की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों युवक-युवती कार में बैठे हुए मृत पाए गए, जिनके शरीर पर गोली के निशान थे. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं.

घर से गायब थे दोनों

लड़की की पहचान रेखा नाम से हुई है. नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र की रहने वाली है. वहीं, लड़के का नाम सुमित है, जो त्रिलोकपुरी निवासी है. दोनों कल से ही अपने अपने घर से गायब थे. दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज है. प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पिस्टल युवक के हाथ में मिली होने से पुलिस इस ओर इशारा कर रही है कि यह प्रेम प्रसंग में हुए समझौते के बाद की घटना हो सकती है, जिसमें युवक ने पहले प्रेमिका को मारा और फिर खुदकुशी की.

पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अब पूरी घटना की गहन जांच कर रही है, जिसमें फॉरेंसिक रिपोर्ट, पिस्टल की जांच और दोनों के पारिवारिक/व्यक्तिगत संबंधों की पड़ताल शामिल है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version