बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई. मुहम्मदाबाद निवासी शोएब उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. वारदात असानी मोड़ के पास उस समय हुई जब वह लखनऊ की ओर से वापस आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. बॉबी के चेहरे पर भी गोली लगी है. बताया जा रहा है कि 32 बोर के असलहे से गोली मारी गई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का नाम पूर्व माफिया और बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से जुड़ा बताया जा रहा है. शोएब उर्फ बॉबी को अंसारी गिरोह का करीबी माना जाता था. उसका नाम चर्चित लखनऊ जेलर हत्याकांड में भी सामने आया था, जिसमें आरके तिवारी की हत्या हुई थी. हालांकि उस मामले में उसकी भूमिका को लेकर जांच एजेंसियां पहले भी पड़ताल कर चुकी हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में यह वारदात आपसी गैंगवार या पुरानी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कर दी गई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version