भोपाल में बक्से में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि युवती और आरोपी समीर की दोस्ती एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. दोस्ती बढ़ी तो समीर उसे अपने घर ले आया. परिवार और पड़ोसियों को उसने युवती को अपनी दोस्त बताया था. पिछले करीब एक महीने से युवती समीर के घर पर ही रह रही थी.

शादी को लेकर बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि युवती समीर से शादी करना चाहती थी. लेकिन समीर पहले से शादीशुदा था. युवती के घर आने के बाद समीर की पत्नी गुस्से में अपने मायके जबलपुर चली गई थी. इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था. जब युवती ने शादी का दबाव बढ़ाया तो दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया.

7-8 फरवरी की रात गला घोंटकर हत्या

पुलिस के मुताबिक 7 और 8 फरवरी की दरमियानी रात समीर ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद करीब 8 से 10 घंटे तक शव को घर में ही रखा गया. बाद में 8 फरवरी को शव को एक बक्से में बंद कर वॉटर टैंक में ठिकाने लगा दिया गया. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में आरोपी के परिवार ने भी साथ दिया.

परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें मुख्य आरोपी समीर (22), उसका भाई साहिल (20), बहन सायमा (19) और मां शहनाज बी (53) शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि शव को ठिकाने लगाने में परिवार के सदस्यों ने मदद की थी. सभी आरोपी कमल नगर, करोंद भोपाल के पीले क्वार्टर इलाके के रहने वाले हैं.

पुलिस कर रही आगे की जांच

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी या विवाद के दौरान अचानक वारदात को अंजाम दिया गया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version