ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि कोचिंग टीचर ने होलट में ले जाकर छात्रा से दरिंदगी की। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि घर से कोचिंग के लिए गई बेटी को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार की। मामले में किसी को बताने पर धमकी दी। बताया गया कि ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही कोचिंग सेंटर संचालित करता है। उनकी बच्ची भी यहां पढ़ रही थी।

आरोप है कि करीब तीन दिन पहले कोचिंग टीचर विशाल ने छात्रा के साथ ग्रीन चिली होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पर उनके होश उड़ गए। जिस पर परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version