राजस्थान के जालोर-सिरोही से सांसद लुंबाराम चौधरी शुक्रवार (13 फरवरी) देर रात एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए. घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है, जब वे महाराष्ट्र के ठाणे से त्रयंबकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में अचानक उनकी कार से जलने की तेज बदबू आने लगी और देखते ही देखते धुआं उठने लगा.

बताया जा रहा है कि सांसद अपने एक परिचित की कार से यात्रा कर रहे थे. गाड़ी चला रहे ड्राइवर बबलू ने सबसे पहले धुआं और जलने की गंध महसूस की. उसने तुरंत सांसद को स्थिति की जानकारी दी. मामला गंभीर समझते हुए गाड़ी तुरंत सड़क किनारे रोकी गई. गाड़ी रुकते ही सांसद समेत उसमें सवार चारों लोग फौरन बाहर निकल आए. कुछ ही पलों बाद कार में आग भड़क उठी.

देखते ही देखते जलकर खाक हुई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई. आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

लग्जरी कार की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह एक महंगी रेंज रोवर कार थी, जिसमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स मौजूद थे. इसके बावजूद इस तरह आग लगने की घटना ने वाहन सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

हाल के दिनों में महंगी और नई गाड़ियों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट, इंजन ओवरहीटिंग, बैटरी में खराबी या ईंधन रिसाव जैसी वजहें इसके पीछे हो सकती हैं.

घटना के बाद सांसद ने अपने परिचितों से दूसरी गाड़ी मंगवाई और उसी से त्रयंबकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए रवाना हो गए. दर्शन के बाद वे सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर लौट गए.

यह घटना एक बार फिर लोगों को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या आधुनिक और महंगी गाड़ियां पूरी तरह सुरक्षित हैं, या फिर उनमें भी तकनीकी खामियां बड़े खतरे का कारण बन सकती हैं. फिलहाल राहत की बात यही है कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version