शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में वकील हत्याकांड के आरोपियों का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। करैरा में वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या शनिवार को हुई थी। इस घटना के एक शूटर का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। सुबह-सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी करने जब पुलिस पहुंची तो उनमें से एक शूटर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की है। शूटर के पैरों में गोली लगी है।

शूटर के पैर में लगी गोली

मुठभेड़ के दौरान शूटर के पैर में दो गोली लगी हैं। शूटर पपेंद्र रावत को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह एनकाउंटर करैरा थाना क्षेत्र के चिरली तिराह पर हुआ है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू रावत, पपेंद्र रावत और जहीर मुसलमान है।

वहीं, एनकाउंटर के बाद एसपी अमन सिंह राठौर ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चिरली तिराहे पर आरोपी छुपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान एक शूटर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि वकील की हत्या के लिए शूटर के इस्तेमाल किए गए थे। इस मामले में कमलेश शर्मा, सुनील शर्मा, नीरज शर्मा और साथी आशीष परिहार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वकील की हत्या जमीन विवाद की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील शर्मा सुपारी देकर हत्या करवाई।

वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या के बाद जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे थे। उनकी हत्या कोर्ट जाते वक्त हुई थी। दूरी कम पड़े इसलिए वह जंगल के रास्ते से जाते थे। इस रास्ते पर लोगों की आवाजाही कम होती थी। इसकी जानकारी शूटर के पास थी। इसलिए वकील को शूट किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version