Begusarai News : नियति का क्रूर खेल देखिए, जिस घर में पांच दिन बाद सेहरा बंधना था, वहां अब अर्थी उठने की तैयारी है। यह दर्दनाक घटना बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर के उल्लास को उम्र भर के दुख में बदल दिया। शनिवार देर रात NH 333-B पर एक अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर करारी पंचायत (वार्ड नंबर-9) निवासी पंकज यादव का 20 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार उर्फ प्रिंस शनिवार शाम अपनी नई बाइक से हीरा टोल जीरोमाइल की ओर जा रहा था। इसी दौरान रघुनाथपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

शादी की तैयारियों के बीच पसरा सन्नाटा
परिजनों ने बताया कि प्रिंस की शादी आगामी 20 फरवरी को होने वाली थी। अभी कुछ दिन पहले ही तिलक की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई थी और घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस हादसे ने न केवल एक परिवार का इकलौता चिराग बुझा दिया, बल्कि खुशियों के माहौल को पूरी तरह खत्म कर दिया।  

शादी की तैयारियों के बीच पसरा सन्नाटा
परिजनों ने बताया कि प्रिंस की शादी आगामी 20 फरवरी को होने वाली थी। अभी कुछ दिन पहले ही तिलक की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई थी और घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस हादसे ने न केवल एक परिवार का इकलौता चिराग बुझा दिया, बल्कि खुशियों के माहौल को पूरी तरह खत्म कर दिया।  

ग्रामीणों का आक्रोश और पुलिसिया कार्रवाई
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए भाग रही फॉर्च्यूनर का पीछा किया और उसे घेर लिया। लोगों ने चालक और वाहन को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version