राजस्थान। सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। मावल सरहद के पास नदी किनारे बनी एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं आग की चपेट में मां और उसका चार महीने के बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे दोनों की और मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। यह मामला रीको थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, झोपड़ी में अचानक आग भड़क उठी। झोपड़ी के अंदर गोविंद पुत्री हिंदूराम जोगी और उसका चार महीने का बेटा विष्णु मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं सीओ गोमाराम, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक मां और मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

