बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में सोमवार, 16 फरवरी को स्मॉलकैप सेगमेंट का एक स्टॉक निवेशकों के रडार पर आ गया। Spice Lounge Food Works के शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान करीब 5% तक की तेजी दर्ज की गई। इस उछाल की मुख्य वजह कंपनी द्वारा जारी वित्त वर्ष 2026 की तिमाही नतीजे माने जा रहे हैं, जिनमें सालाना आधार पर मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी दिखी है। हालांकि आज इस शेयर में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

मल्टीबैगर रिटर्न से चर्चा में

लंबी अवधि में यह शेयर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में स्टॉक करीब 24% चढ़ा है, जबकि एक महीने में 10% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। बीते एक साल में शेयर ने करीब 196% का रिटर्न दिया है और पांच साल में इसमें 3,200% से अधिक की उछाल आई है।

सोमवार को ट्रेडिंग प्रदर्शन

सोमवार दोपहर करीब 1:40 बजे BSE पर कंपनी के शेयर 4.88% या 1.88 रुपए की बढ़त के साथ 40.40 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। शेयर ने दिन की शुरुआत 36.60 रुपए पर की थी और इंट्रा-डे हाई 40.44 रुपए तक पहुंचा। 52 सप्ताह का उच्च स्तर 72.20 रुपए और निचला स्तर 7.69 रुपए रहा है।

तिमाही नतीजों की झलक

कंपनी ने 14 फरवरी को अपने तिमाही परिणाम घोषित किए। स्टैंडअलोन आधार पर शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 1.04 लाख रुपए से बढ़कर 2.21 लाख रुपए हो गया यानी सालाना आधार पर करीब 112.5% की बढ़ोतरी। हालांकि, तिमाही आधार पर तुलना करें तो सितंबर तिमाही के मुकाबले मौजूदा तिमाही में मुनाफा लगभग 61% घटा है। कुल मिलाकर, सालाना आधार पर मजबूत प्रदर्शन ने शेयर में तेजी को बल दिया है लेकिन तिमाही गिरावट को लेकर निवेशक आगे की रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version