अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित कुख्यात एप्सटीन ज़ोरो रैंच को लेकर नए सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। रिपब्लिकन नेता डॉन हफाइन्स द्वारा गुप्त खरीद, कथित तस्करी, और अब राज्य की ‘ट्रुथ कमीशन’ जांच ने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Washington: अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़े Zorro Ranch को लेकर सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। टेक्सास के रिपब्लिकन नेता Don Huffines ने एपस्टीन की मौत के चार साल बाद यह विशाल रैंच एक गुमनाम एलएलसी के ज़रिये खरीदा था। अब हफाइन्स का दावा है कि वे इसे “पश्चाताप और उपचार” पर केंद्रित एक ईसाई रिट्रीट में बदलना चाहते हैं। यह वही जगह है, जहां एफबीआई से जुड़े गवाहों के मुताबिक वर्षों तक बच्चों की तस्करी और यौन शोषण हुआ। एक पूर्व स्टाफर ने तो यहां शव दफन होने के आरोप तक लगाए हैं।

न्यू मैक्सिको में ‘ट्रुथ कमीशन’
इन गंभीर आरोपों के बीच New Mexico की विधानसभा ने $2.5 मिलियन के बजट और समन (subpoena) अधिकार के साथ एक ‘ट्रुथ कमीशन’ को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी है। आयोग का काम कल से शुरू होगा। यह उल्लेखनीय है कि ज़ोरो रैंच एपस्टीन की इकलौती बड़ी संपत्ति थी, जिस पर अब तक किसी भी संघीय एजेंसी ने तलाशी वारंट नहीं चलाया था।

‘रैंच सेंट्रल’ और रहस्यमय गतिविधियां
सूत्रों के अनुसार, ज़ोरो रैंच सिर्फ रेगिस्तान में बना एक महल नहीं था। बंद फाटकों के पीछे “Ranch Central” नाम का एक छोटा सा सुरक्षित कस्बा था कई घर, घूमने-फिरने वाले वाहन, निजी एयरस्ट्रिप और एपस्टीन की मौत के बाद भी लगातार गतिविधियां। सवाल है एक मृत यौन तस्कर के परिसर में कौन आता-जाता रहा और क्यों?

हाई-प्रोफाइल नामों की मौजूदगी के दावे
रिपोर्ट्स में दावा है कि एपस्टीन की सज़ा के बाद भी कई प्रभावशाली लोग यहां आते रहे। इनमें Noam Chomsky (जिन्होंने एपस्टीन को “मूल्यवान मित्र” कहा), Woody Allen (जिन्हें यहां फोटो खिंचवाते देखा गया), और Prince Andrew का नाम लिया जाता है। 2001 की उसी यात्रा से जुड़ा दावा है, जिसमें पीड़िता Virginia Giuffre ने तस्करी का आरोप लगाया था।

भूमिगत ढांचे के संकेत?
एक व्यक्ति जिसे वायुसेना और टोपोग्राफी का अनुभव बताया जाता है, ने रैंच की मेसे (mesa) के नीचे संभावित भूमिगत सुविधा होने के संकेतों की ओर ध्यान दिलाया। दक्षिणी हिस्से में 10–12 फीट के औद्योगिक वेंट, स्टील ग्रेट्स और गहराई में जाती कंक्रीट-लिप वाली संरचनाओं का उल्लेख किया गया है, जो किसी गुप्त एचवीएसी/अंडरग्राउंड नेटवर्क की आशंका पैदा करते हैं।

उड़ानों और संपर्कों पर नए सवाल
अलग-अलग फाइलों और गवाहियों में दावा किया गया है कि एपस्टीन के निजी विमान “Lolita Express” पर प्रभावशाली हस्तियां यात्रा करती थीं। एक पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ने कथित तौर पर Bill Clinton, Kevin Spacey और Chris Tucker के लिए भोजन तैयार करने की बात कही—हालांकि ये सभी दावे जांच का विषय हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version