फिरोजपुर : फिरोजपुर के कुलगढ़ी गांव से एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही दिन दो भाइयों की मौत हो गई। कुछ ही घंटों के अंदर हुई इन दो मौतों से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। मरने वालों की पहचान राजवंत सिंह संधू और भगवंत सिंह संधू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बड़े भाई राजवंत सिंह संधू (71) की सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार के लोग दोपहर में गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार करके घर लौटे ही थे कि कुदरत ने एक और कहर बरपा दिया। राजवंत के छोटे भाई भगवंत सिंह संधू (69) दाह संस्कार से लौटे और अपने बड़े भाई के कमरे में उनके बिस्तर पर लेट गए। दोपहर करीब 3 बजे उन्हें भी हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

गांव वालों ने बताया कि दोनों भाइयों में बहुत प्यार था और वे हर सुख-दुख में हमेशा साथ रहते थे। यही वजह है कि भगवंत सिंह अपने बड़े भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और भाई के वियोग में उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन घर में दो-दो अर्थियां उठने के कारण परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना ने इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version