Jharkhand Road Accident News : झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सबको दहला दिया। यहां एक पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े एक 12 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी पिकअप वैन

मिली जानकारी के अनुसार, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे की है। हादसे में कोलकाता निवासी आमिर नामक युवक की मौत हो गई। पिकअप चालक ने बताया कि हाईवे के किनारे खड़े ट्रक की पार्किंग लाइटें बंद थीं। अंधेरा होने के कारण ट्रक का अंदाजा नहीं मिल पाया और तेज रफ्तार वैन सीधे उसमें जा टकराई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन सासाराम से मछली की खेप उतारकर कोलकाता वापस लौट रही थी।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद वैन का केबिन बुरी तरह पिचक गया था, जिसमें चालक और सवार लोग फंस गए थे। बरवाअड्डा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ट्रक अवैध तरीके से हाईवे पर पार्क किया गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version