नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में तकनीकी प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। खबरों के अनुसार समिट के आयोजको ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी को समिट के एक्सपो एरिया को खाली करने के आदेश दे दिए है। यह फैसला एक वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया है। इस वीडियो में समिट के दौरान यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि एक ऐसे रोबोटिक डॉग को अपने कैंपस में विकसित बता रहे थे जो वास्तविकता में चीनी था।

रोबोट का वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

समिट के एक्सपो सेक्शन में विश्वविद्यालय ने ‘ओरियन’ नाम से एक रोबोटिक डॉग प्रदर्शित किया था। वीडियो क्लिप में प्रोफेसर नेहा सिंह इसे यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित एक स्वदेशी नवाचार बताया। उन्होंने कहा कि यह रोबोट निगरानी और मॉनिटरिंग जैसे कार्य कर सकता है और कैंपस में स्वतंत्र रूप से मूव करता है। लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर कुछ और ही बातें सामने आने लगी। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह रोबोट वास्तव में चीन की कंपनी ‘यूनिट्री’ का मॉडल यूनिट्री गो2 है। यूजर्स ने डिजाइन, मूवमेंट और बॉडी स्ट्रक्चर की तुलना करते हुए कहा कि यह इन हाउस डेवलपमेंट नहीं बल्कि रेडीमेड मशीन है। इसके बाद यह मुद्दा तेजी से ट्रेंड करने लगा और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

यूनिवर्सिटी ने जारी किया बयान

ऑनलाइन आलोचना बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में स्पष्ट किया गया कि उसने रोबोडॉग के निर्माण का दावा नहीं किया है। विश्वविद्यालय ने कहा, गैलगोटियास ने यह रोबोडॉग नहीं बनाया है और न ही ऐसा कोई दावा किया है। हम ऐसे युवा दिमाग तैयार कर रहे हैं जो भविष्य में ऐसी टेक्नोलॉजी डिजाइन और मैन्युफैक्चर करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस विवाद के बाद आयोजकों ने यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया खाली करने के लिए कहा है। हालांकि आयोजकों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्या है रोबोडॉग्स और इसकी खासियत

यूनिट्री रोबोडॉग्स चार पैरों वाले एडवांस्ड रोबोट होते हैं, जिन्हें असली जानवरों की तरह चलने और संतुलन बनाने के लिए डिजाइन किया जाता है। ये मशीनें इंडस्ट्रियल इंस्पेक्शन, सर्विलांस और एंटरटेनमेंट जैसे कार्यों में इस्तेमाल होती हैं। यूनिट्री कंपनी अपने रोबोट को अपेक्षाकृत कम कीमत और आसान उपलब्धता के लिए जानी जाती है। इसके प्रतिस्पर्धियों में अमेरिकी कंपनी बोस्टन डायनेमिक्स का स्पॉट रोबोट भी शामिल है, जो वैश्विक स्तर पर चर्चित है। फिलहाल, एआई समिट में सामने आए इस प्रकरण ने टेक्नोलॉजी दावों की पारदर्शिता और सत्यापन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version