FMCG Price Hike 2026: केंद्र सरकार की ओर से दी गई जीएसटी टैक्स राहत का फायदा अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. साल 2025 में सितंबर के दौरान सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती की थी. जिसका असर रोजमर्रा के कई सामानों पर पड़ा और एफएमसीजी कंपनियों के उत्पाद सस्ते हुए थे.

हालांकि अब स्थिति बदलती दिख रही है, क्योंकि देश की फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. बताया जा रहा है कि कई कंपनियां दामों में करीब 5 प्रतिशत तक इजाफा करने जा रही हैं. जिससे ग्राहकों पर महंगाई की मार पड़ सकती हैं. आइए जानते हैं, इस बारे में..

कंपनियों ने क्यों लिया दाम बढ़ाने का फैसला?

कंपनियों ने जीएसटी दरों में कटौती के फैसले के बाद कुछ समय तक कीमतों को स्थिर रखा था. हालांकि, अब हालात बदलते हुए दिख रहे हैं. कच्चे माल की बढ़ती लागत और रुपये की कमजोरी ने कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ाने का काम किया है. जिसके चलते कंपनियां कीमतें बढ़ाने का फैसला कर रही हैं.

डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि इस तिमाही से डिटर्जेंट, हेयर ऑयल, चॉकलेट और नूडल्स जैसे रोजमर्रा के कई उत्पाद नई और ऊंची कीमतों के साथ बाजार में पहुंचने लगे हैं. जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है.

कीमतों में होगा इजाफा

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एफएमसीजी कंपनियां लागत दबाव के बीच कीमतों में बढ़ोतरी का कदम उठा रही हैं. डाबर इंडिया के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने जानकारी दी कि कंपनी मौजूदा चौथी तिमाही में करीब 2 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा रही है.

डाबर जूस, हेयर ऑयल समेत कई दूसरे एफएमसीजी प्रोडक्ट्स बनाती है. उन्होंने बताया कि एंटी-प्रॉफिटियरिंग नियमों की वजह से पहले दाम बढ़ाने का फैसला टालना पड़ा था. लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह कदम उठाना जरूरी हो गया है.

होम और पर्सनल केयर के सामान भी होंगे महंगे

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले साबुन, शैंपू और डिटर्जेंट जैसे होम और पर्सनल केयर उत्पाद भी अब महंगे होने वाले हैं. इन सामानों का निर्माण करने वाली कंपनियां कच्चे तेल से बनने वाले माल पर काफी हद तक निर्भर रहती हैं. इसलिए लागत बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है.

हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीएफओ निरंजन गुप्ता ने हाल ही में संकेत दिया कि होम केयर प्रोडक्ट्स की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. कुछ उत्पाद नए दाम वाले पैक के साथ बाजार में आ चुके हैं. जबकि बाकी सामानों की कीमतों में भी जल्द बदलाव किया जाएगा. हिंदुस्तान यूनिलीवर सर्फ एक्सेल, रिन और कई फेमस एफएमसीजी प्रोडक्ट्स बनाती है. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version