मुंबई: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनावों के बाद बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए पहुंचे। मुंबई बीएमसी चुनावों में राज ठाकरे की मनसे चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के साथ मिलकर लड़ी थी, लेकिन शिवसेना यूबीटी और मनसे यानी ठाकरे भाईयों का गठबंधन बीएमसी में सत्ता नहीं बचा पाया था। बीजेपी ने शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की मदद से जरूरी 114 सीटों की जगह 118 सीटें जीत ली थीं। राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे की मुलाकात ने राजनीति को गरमा दिया है। दोनों नेताओं के बीच पहले भी मुलाकातें हो रही हैं लेकिन उद्धव ठाकरे के साथ जाने के बाद यह पहली मुलाकात है।

कहां पर हुई दोनों की मुलाकात?
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से उनके ऑफिशियल घर ‘नंदनवन’ में मुलाकात की। पिछले महीने मुंबई सिविक बॉडी चुनावों के बाद यह उनकी पहली आमने-सामने की बातचीत थी। शिंदे की पार्टी शिवसेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं ने कई टॉपिक पर बातचीत की, हालांकि उन्होंने बातचीत ब्योरा साझा करने से मना कर दिया। शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने एक बयान में दोनों नेताओं की मुलाकात को शिष्टाचार करार दिया है। राज ठाकरे के एकनाथ शिंदे से मिलने पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी की अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राज्य की राजनीति में जो मौजूदा हालात हैं, उनमें इस मुलाकात को कई सियासी नजरिए से देखा जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version