बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पिछले काफी समय से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें मीडिया की हेडलाइन्स बनी हुई हैं। बता दें, सुनीता आहूजा ने कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर गोविंदा पर चीटिंग और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इन आरोपों और पारिवारिक कलह के बीच गोविंदा के भांजे और एक्टर विनय आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बिगड़ते रिश्तों पर खुलकर बात की

विनय आनंद ने गोविंदा से सीधे पूछा था सवाल एक हालिया इंटरव्यू में विनय आनंद ने मामा गोविंदा और मामी सुनीता के बिगड़ते रिश्तों पर खुलकर बात की और विनय ने बताया कि सोशल मीडिया और खबरों में मामा की डेटिंग की अफवाहें सुनकर वो काफी परेशान थे। उन्होंने कहा, “मैं मामा से इस बारे में पूछना चाहता था, लेकिन मुझे डर था कि कहीं उन्हें ये न लगे कि मैं उनकी प्राइवेट लाइफ में दखल दे रहा हूं। हालांकि, आखिरकार मैंने हिम्मत जुटाई और उनसे सीधा सवाल कर लिया।” विनय ने गोविंदा से पूछा, “क्या आपका किसी के साथ अफेयर चल रहा है?” इस पर गोविंदा ने बेहद ईमानदारी से जवाब देते हुए कहा, “नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है।” विनय ने बताया कि मामा के साफ इनकार के बाद उन्होंने उनकी बात पर भरोसा किया है और ये सच है किसी के साथ अफेयर नहीं है।

2 स्टार्स साथ काम करते हैं, तो अक्सर ऐसी बातें बनती है

जब विनय से सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए आरोपों (खासकर न्यू कमर अफेयर की बात) पर सवाल किया गया, तो उन्होंने हैरानी जताई। विनय ने कहा, “जब मैं मामी के इंटरव्यू देखता हूं, तो मुझे थोड़ा अजीब लगता है। हमने हमेशा उन्हें गोविंदा का सम्मान करते हुए देखा है, ऐसे में इस तरह के सार्वजनिक आरोप परेशान करने वाले हैं, ये गलत है।” बता दें, विनय आनंद ने गोविंदा का बचाव करते हुए कहा कि एक सुपरस्टार होने के नाते उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि करियर की शुरुआत में नीलम कोठारी, फिर रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर के साथ भी गोविंदा के अफेयर की चर्चाएं खूब हुई थीं। विनय के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में जब 2 स्टार्स साथ काम करते हैं, तो अक्सर ऐसी बातें बनाई जाती हैं। दरअसल, पारिवारिक विवादों और आरोपों से के बाद विनय ने बताया कि गोविंदा इन दिनों अपनी सेहत और लाइफस्टाइल पर काफी काम कर रहे हैं और वो खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपना पूरा ध्यान पॉजिटिविटी पर केंद्रित कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version