Zodiac signs are foodies: कुछ लोग खाने के इतने शौकिन होते हैं कि, मानो वो खाने के लिए जी रहे हों. आइए जानते हैं ऐसी 5 राशियों के बारे में जो काफी फूडी होती हैं और इन्हें खाना- खिलाना अच्छा लगता है.

कुछ लोग जीन के लिए खाते हैं, लेकिन कुछ लोग खाने के लिए जीते हैं. उनके लिए हर खाना मात्र स्वाद नहीं, बल्कि अनुभव और आनंद होता है. ये लोग नई-नई रेसिपी ट्राय करने के साथ, स्ट्रीट फूड खोजने और हर भोजन को छोटे जश्न में बदलने में माहिर होते हैं. जानिए ऐसी हीं 5 राशियों के बारे में.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, जो कामुक, आनंद और सौंदर्य का ग्रह है. वृषभ राशि वाले हर उसे चीज के दीवाने होते हैं, जो उन्हें संतुष्ट करती है, और इन सबमें बढ़कर हैं खाना. वृषभ राशि वालों के लिए डिनर का मतलब पेट भरने नहीं है, बल्कि इसका आनंद लेना है. घर का बना सादा खाना और रेस्टोरेंट का खाना वृषभ राशि वालों को ऐसा खाना काफी पसंद आता है, जो बड़े प्यार और स्वाद से परोसा गया हो और इंद्रियों को अच्छा लगे. वृषभ राशि के लोग काफी फूडी स्वभाव के होते हैं.

कर्क राशि के लोग स्वभाव से इमोशनल होते हैं, और इनका गहरा इमोशन खाने में भी दिखता है. इनके लिए खाना एनर्जी से कहीं ज्यादा है, इनके लिए फूड प्यार, चिंता और सेंटिमेंटैलिटी की निशानी है. कर्क राशि के लोगों को खाना बनाना और नई-नई डिश ट्राई करना अच्छा लगता है. कर्क राशि के लोगों को अच्छा कुक भी कहा जाता है.

सिंह राशि वालों को जीवन में अच्छी चीजें काफी पसंद आती हैं, जिसमें खाना उनकी प्राथमिकता होती है. इन्हें नई-नई डिश को खाना पसंद होता है. ये लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए रेस्टोरेंट में सबसे शानदार डिश ऑर्डर करने में एक्सपर्ट होते हैं. सिंह राशि के जातकों को शानदार, रिच और बोल्ड फ्लेवर पसंद आता है. अपनी पर्सनैलिटी की तरह इनका खाना भी दमदार और ड्रामैटिक होता है.

धनु राशि वाले रोमांचक स्वभाव के होते हैं. खाने के मामले में उनकी पसंद बाकि लोगों से अलग होती है. ये लोग हमेशा कुछ न कुछ नया खाने की तलाश में रहते हैं. जब भी खाने की कुछ बात आती है तो धनु राशि के लोग कुछ भी नया आजमाने से पीछे नहीं हटते हैं.

मीन राशि के लोग खाने के मामले में काफी खुले मिजाज के होते हैं. इन्हें खाने की डिश में अधिकतर मीठी चीजें पसंद आती हैं. मीन राशि के लोग खाने में नए-नए तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं, जो काफी हद तक लोगों को पसंद आती है. ये वो 5 राशियां हैं जो खाने के मामले में आगे होती है

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version