मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के मगोर्रा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के नदी में गिरने से उसमे सवार चार दोस्तों की मृत्यु हो गई। मृतकों में दो कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हादसा बीती रात नगला दैवीय के पास उस समय हुआ जब कार सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पहले सड़क किनारे बनी पानी की टंकी से टकराई और इसके बाद नहर में पलट गई।

जानकारी के अनुसार, महावन थाना क्षेत्र निवासी राहुल (23), मोहित (22), अमित और उनका एक अन्य मित्र कार से राजस्थान के डीग में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और तीखा मोड़ हादसे का संभावित कारण हो सकते हैं। मृतकों में अमित और मोहित कानून के छात्र थे, जबकि राहुल सिलाई का कार्य करता था। जिस कार से दुर्घटना हुई, वह राहुल के भाई अधिवक्ता सज्जन सिंह की बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले दो शवों को नहर से बाहर निकाला। बाद में पुलिस और प्रशासन ने क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकलवाया, जिसके बाद अन्य दो शव बरामद किए गए।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version