हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पातल में भर्ती हैं. जहां वे ICU में भर्ती हैं. अचानक उनकी बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था. उनका पूरा परिवार भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद है. हर कोई उनकी अच्छी हेल्थ के लिए दुआएं कर रहा है. इसी बीच सलमान खान देर रात अस्पताल पहुंचे. 

इसके बाद उनको अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया. बाहर निकलते समय सलमान अच्छी खासी सिक्योरिटी से घिरे नजर आए. उन्होंने टी-शर्ट और कैप पहन रखी थी और मीडिया से बातचीत किए बिना सीधे अपनी कार की ओर बढ़ गए. सिर झुकाए वे तेजी से गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए. बाद में वे कार के अंदर बैठे कुछ पल इधर-उधर देखते नजर आए. इसके बाद उनकी गाड़ी अस्पताल परिसर से बाहर निकल गई. उनके चेहरे पर चिंता साफ नजर आई.

सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी बेटी अलवीरा खान अग्निहोत्री के रिएक्शन ने. मंगलवार, 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें अलवीरा अपनी गाड़ी से उतरकर तेजी से अस्पताल की ओर भागती हुई नजर आईं. उनके चेहरे पर साफ चिंता दिखाई दे रही थी, जिसने फैंस को और भी बेचैन कर दिया. पिता की सेहत को लेकर उनकी घबराहट साफ झलक रही थी.

फिलहाल, सलीम खान की तबीयत को लेकर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यह भी साफ नहीं है कि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन अलवीरा का यूं घबराकर अस्पताल पहुंचना इस बात का संकेत है कि मामला गंभीर हो सकता है.. फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. अब सभी की नजर परिवार की ओर से आने वाले अपडेट पर टिकी हुई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version