राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को शुक्रवार को एक बार फिर से धमकी भरा मेल मिला है। मेल में लिखा है कि CJI का दौरा रद्द करवाओ और दोपहर 12 बजे तक हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाओ। होईकोर्ट में RDX बम प्लांट किए गए हैं। जयपुर में लगातार हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।

इस मेल के मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तलाशी पूरी होने के बाद करीब आधे घंटे देरी से सुबह 11 बजे कोर्ट में सुनवाई शुरू की गई।

CJI सेमिनार में आ रहे जयपुर

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शुक्रवार को CJI जस्टिस सूर्यकांत जयपुर आ रहे हैं। वे यहां आकर साइबर सिक्योरिटी सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत शाम 6 बजे होगी। उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

गुरुवार को भी मिली थी धमकी

राजस्थान हाईकोर्ट को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, इससे पहले भी गुरुवार को राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में बम प्लांट करने का मेल मिला था। इसके बाद पूरे परिसर की तलाशी ली गई थी। लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

अब तक 10 बार मिली धमकी

31 अक्टूबर 2025 के बाद से यह 10वीं बार है जब जयपुर हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यानी कुछ ही महीनों में 10 बार न्यायपालिका को निशाना बनाने की कोशिश हुई। यह चाहे अफवाह या धमकी ही क्यों न हो। इससे पहले हाईकोर्ट को 5 दिसंबर, 8, 9, 10 और 11 दिसंबर को धमकी मिली। वहीं, साल 2026 में 6, 17 और 19 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version