Jalandhar News: पंजाब के जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में एक महिला ने अपने पति को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जो करीब एक घंटे तक चलता रहा. गुस्साई पत्नी ने अपनी मां को भी घटनास्थल पर बुला लिया.

जानकारी के मुताबिक, महिला ने पहले अपने पति और उस लड़की को कमरे के अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया. इसके बाद बस्ती बाबा खेल थाने की पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

पति ने पत्नी को पीटा, फिर घर से निकाला 

पीड़ित महिला के मुताबिक, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई है. उसका पति पिछले तीन सालों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था. दो दिन पहले पति ने उसे पीटा और घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने माता-पिता के घर चली गई थी.

गुरुवार को जब वह अचानक अपने ढाई साल के बेटे के लिए कपड़े लेने घर वापस आई तो उसने अपने पति को किसी और लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा. उसने तुरंत उन्हें कमरे में बंद कर दिया और शोर मचाया.

परिवार और पड़ोसियों ने दोनों को पीटा

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोषी का पिता एक बीजेपी नेता है, जिसके कारण पुलिस कार्रवाई करने से हिचकिचा रही है. जब पुलिस लगभग एक घंटे बाद पहुंची और उन्हें छुड़ाया तो गुस्से में आए परिवार और पड़ोसियों ने पति और लड़की की बेरहमी से पिटाई की. फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

हंगामे के बीच महिला की मां ने कहा, “हमें इस बात का कुछ नहीं पता कि हमारे दामाद और लड़की के बीच क्या चल रहा है. परसों मुझे अपनी बेटी का फोन आया कि उसके पति ने उसे पीटा है और घर से निकाल दिया है. दामाद ने उसका फोन भी छीन लिया था. अब आज मैंने यह देखा है. वह अपनी बेटी के फोन करने पर यहां आई है.”

महिला की मां ने कहा कि लड़की को यह भी पता होना चाहिए कि वह विवाहित है और उसका एक बच्चा है. पुलिस ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया जाएगा और परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version