Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के राहुरी तालुका के एक गांव में शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना घटी है. यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे पांच दिनों तक जंगल में रखकर और उसके साथ रेप करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले को अब ‘लव जिहाद’ का एंगल दिया जा रहा है और राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

राहुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नासिक-सूरत रोड के पास रामशेज किला क्षेत्र के जंगल से लड़की को छुड़ाया है. मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दावा किया जा रहा है कि 13 फरवरी को कॉलेज जाने की बात कहकर लड़की घर से निकली थी, लेकिन वह घर वापस नहीं आई, जिसके चलते लड़की के परिवार वाले परेशान हो गए.

कड़ी मशक्कत के बाद मिली लड़की

बता दें कि माता-पिता ने तुरंत राहुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच की गति बढ़ाई और आखिरकार जंगल क्षेत्र से लड़की को छुड़ाने में सफलता मिली.

पॉक्सो और रेप की धाराएं लगाई गईं 

इस मामले में मुख्य आरोपी मुख्तार हैदर पठान, कौसर हैदर पठान, आकाश शरद संसारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी पर अपहरण और रेप के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पीड़िता के बयान के मुताबिक पॉक्सो और रेप की धाराएं लगाई गई हैं और आगे की जांच जारी है. इस घटना के विरोध में संबंधित लड़की के गांव में बंद रखा गया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version