नई दिल्ली। मोदी सरकार ने किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त भेजना शुरू कर दिया है लेकिन केंद्र सरकार ने अब फ्रजी तरीकों से योजना का लाभ उठाने वालों पर नकेल कसना भी शुरू कर दिया है. मोदी सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है. सरकार की तरफ से किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये किस्त के माध्यम से भेजा जाता है. सातवीं किस्त (PM kisan Samman Nidhi 7th installment) 1 दिसंबर 2020 से आनी शूरू हो गई है लेकिन इस बार योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है. इस समय पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Scheme) में योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 9 करोड़ 97 लाख के आसपास रह गई है जबकि कुछ दिन पहले तक यह संख्या 11 करोड़ के करीब थी.
