Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब एक पालतू कुत्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि जयमाल पहन चुकी दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया और बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

जयमाल के बाद शुरू हुआ खूनी संघर्ष
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बुधवार रात बारात आई थी। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग था और उन्होंने आर्य समाज में शादी भी कर ली थी, जिसके बाद यह सामाजिक समारोह आयोजित किया गया था। सब कुछ ठीक चल रहा था, जयमाल की रस्म भी हंसी-खुशी पूरी हो गई।

कुत्ते को डंडा मारा तो मच गया कोहराम
विवाद भोर करीब 4 बजे तब शुरू हुआ जब मंडप में रस्में चल रही थीं। दुल्हन का पालतू कुत्ता पास ही बंधा था और भौंक रहा था। आरोप है कि दूल्हे पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को डंडे से पीट दिया। बस, यहीं से बात बिगड़ गई। दुल्हन पक्ष ने विरोध किया, तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में गेस्ट हाउस में कुर्सियां चलने लगीं और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसा में वधू पक्ष की एक महिला समेत 3 लोग और दूल्हा पक्ष के 2 लोग लहूलुहान हो गए।

दुल्हन का कड़ा फैसला- ऐसी जगह शादी नहीं करनी
हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजकर दोनों पक्षों को थाने ले आई। जब पुलिस ने दुल्हन से बात की, तो उसने साफ कह दिया कि जो लोग एक जानवर की वजह से परिवार पर लाठियां चला सकते हैं, वह उनके घर नहीं जाएगी। दुल्हन ने शादी से साफ़ इनकार कर दिया

पंचायत के बाद दहेज वापसी और समझौता
थाने में घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। तय हुआ कि जो भी दान-दहेज और उपहारों का लेन-देन हुआ था, उसे वापस कर दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने का लिखित समझौता किया है और लड़की पक्ष वापस प्रयागराज लौट गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version