रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले की ग्राम पंचायत बालाछापर स्थित सरना एथनिक रिसॉर्ट के बगल में समेकित चाय रोपण का भूमि पूजन किया और मंत्री, विधायक तथा अधिकारियों के साथ चाय के पौधे रोपे। उन्होंने इसके पहले सरना एथनिक रिसोर्ट परिसर में वृक्षारोपण किया। एथेनिक रिसॉर्ट के बगल में करीब 7 एकड़ में चाय का रोपण वन विभाग, डीएमएफ तथा मनरेगा के माध्यम से किया रहा है, जिसमें 6 हजार 300 पौधे का रोपण किया जाएगा। चाय के पौधे करीब 2 से ढाई साल में तैयार हो जाता है और 5 वें वर्ष से पत्ती की नियमित तोड़ाई की जाती है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि जशपुर चाय बागान के लिए भी जाना जाता है। चाय की खेती वास्तव में एक फायदेमंद खेती है, इसे बढ़ावा देने से यहां अनेक किसानों को काफी फायदा होगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चाय की खेती के लिए किसानों का समूह बनाये और उन्हें प्रोत्साहित करें। मार्केटिंग के लिए बेहतर उपाय करें। मुख्यमंत्री ने इसके पहले एथनिक रिसोर्ट परिसर में भी वृक्षारोपण किया।
Previous Articleमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर के सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मां काली की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
Next Article छत्तीसगढ़िया सर्व समाज का सम्मेलन संपन्न
