बेगूसराय, बिहार के बेगूसराय में प्राइवेट बैंक कर्मी राजीव की संदिग्ध मौत पर उसके पिता ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाया है। राजीव के पिता ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की हत्या उसकी पत्नी उसके प्राइवेट पार्ट दबाकर कर दी है। पिता के आरोप पर पुलिस ने पत्नी पूर्वी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पूर्वी(30) कुछ नहीं बता रही है। यह घटना बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ले की है। राजीव इंडसइंड बैंक में जॉब करता था। बेगूसराय में वह किराए के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था।

सास देवर के साथ मारपीट करती थी

इधर,आरोपी पत्नी ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि “मैं अपने पति की हत्या क्यों करूंगी। उन्होंने अपनी सास और देवर पर गंभीर आरोप गलत हुए कहा कि जब मैं ससुराल में रहती थी, तब देवर और सास मेरे साथ मारपीट किया करती थी। ससुर मुझे जिंदा जलाने की धमकी दिया करते थे।

राजीव को प्रताड़ित करती थी पत्नी

राजीव के पिता रामाशीष सिंह कहते हैं कि बहू पूर्वी शादी के बाद से ही मेरे बेटे राजीव को प्रताड़ित किया करती थी। उसका सिर फोड़ देती थी, नाक और कान काट लिया करती थी। इससे पहले भी बहू मेरे बेटे के प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या का प्रयास कर चुकी है। लेकिन, तब बेटे ने अपनी जान बचा ली थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। कई बार तो पुलिस को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा था। उन्होंने बहू पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि वो मायके वालों के लिए राजीव से बार-बार पैसे मांगती थी। राजीव के पास जमा कस्टमर्स के पैसे को भी वो जबरन छीन लेती थी। इसकी वजह से राजीव ने अपनी जमीन भी बेच दी थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version