International Desk: हालिया आत्मघाती हमलों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक कर सात आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इस कार्रवाई में 16 लोगों की मौत की खबर है, जबकि अफगान मीडिया के अनुसार एक ही परिवार के कई सदस्य मारे गए। इस्लामाबाद में जारी बयान में पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।

सरकार का दावा है कि हाल में शिया मस्जिद और खैबर-पख्तूनख्वा के बन्नू में हुए आत्मघाती हमलों के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), फितना अल ख्वारिज (FAK) और इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) से जुड़े नेटवर्क थे, जो अफगानिस्तान की जमीन से संचालित हो रहे थे। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, सात आतंकी शिविरों को सटीक निशाना बनाकर नष्ट किया गया।वहीं अफगानिस्तानी मीडिया ‘टोलो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नांगरहार प्रांत में एक रिहायशी घर पर हमला हुआ, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग मलबे में दब गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version