हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर टॉर्चर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती बीएससी की छात्रा है और उसकी मां त्रिपुरा में पुलिस अधिकारी है। आरोपी शिवम ने लिव-इन में रहते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगाई। साथ ही मारपीट कर वीडियो भी बनाया।

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कस्टडी में आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वो छात्रा के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इसके बाद युवती ने किसी तरह अपनी मां को कॉल की। फिर मां ने लोकल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को धर दबोचा। साथ ही छात्रा की सीरियस हालत में दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर में भर्ती कराया। रविवार को गुरुग्राम पहुंचीं छात्रा की मां ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। कहना है कि उसकी बेटी को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। यूरीन तक पिलाया।

पहले जानिए कैसे युवक के चंगुल में फंसी छात्रा…

  • ऑनलाइन एप से हुई दोस्ती : पीड़ित छात्रा मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और वह गुरुग्राम के एक पीजी में रह रही थी। गुरुग्राम की ही जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। एक ऑनलाइन मोबाइल एप के जरिए युवक शिवम के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी दिल्ली के नरेला का रहने वाला है। सितंबर 2025 में बातचीत शुरू होने के बाद दोनों एक दूसरे से कई बार मिले।
  • शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए : पीड़िता का आरोप है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद वे गुरुग्राम के पीजी में साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपी को युवती के कैरेक्टर पर शक होने लगा। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने धमकी दी कि उसे आगे भी इतना पीटेगा कि कभी मां नहीं बन पाएगी।
  • न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप : पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शिवम ने लिव-इन पार्टनर के पैरों पर चाकू से हमला किया। उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर उसके साथ मारपीट की। उसके सिर पर स्टील की बोटल से हमला किया, सिर पकड़कर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद सैनिटाइजर डालकर प्राइवेट पार्ट जला दिए।
  • लोकल लैंग्वेज में मां को बताई घटना : घटना की रात पीड़ित ने आरोपी के चंगुल से छुटकर अपनी मां को कॉल कर सारी सच्चाई बताई। युवती ने मां से अपनी लोकल लैंग्वेज में ही बात की। जिससे आरोपी उनकी बात समझ न सके। फिर उसकी मां ने 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली से सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।
  • दिल्ली अस्पताल में चल रहा इलाज : शुरू में डॉक्टरों ने युवती को बयान देने के लिए अनफिट बताया और बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, इलाज के बाद पुलिस ने उसकी डिटेल्ड बयान रिकॉर्ड की। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया।

अब जानिए छात्रा की मां ने क्या-क्या बताया…

  • बेटी ने फोन कर कहा- मुझे जान से मार देगा : पीड़िता की मां के मुताबिक 16 फरवरी रात करीब 10 बजे बेटी का फोन आया था। उसने बताया था कि- “मेरे पास समय नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा…। शिवम पिछले 3 दिनों से मुझे पीट रहा है, जलाया है, आज जान से मार देगा।”
  • यूरीन पिलाया, कई बार निजी अंगों को जलाया : पीड़िता की मां ने आगे बताया कि बेटी ने कॉल पर बताया कि शिवम ने उसे तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा, उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। यूरीन तक पिलाया। रोज कई बार उसके निजी अंगों को जलाया। मां ने कहा कि आरोपी ने चाकू से शरीर के कई हिस्सों पर वार किया।
  • बेटी की हालत बेहद गंभीर, जान बचाई जाए : इसके अलावा पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बेटी पढ़ाई में काफी होशियार है। वह पढ़ाई के लिए गुरुग्राम आई थी। मगर, ऑनलाइन ऐप के जरिए शिवम ने अपने चक्कर में फंसा लिया। मां के अनुसार उनकी बेटी की हालत बेहद गंभीर है। उसकी जान बचाई जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • पुलिस प्रवक्ता बोले- केस को चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में रेप और मारपीट की धाराएं पहले ही जोड़ी जा चुकी है। आरोपी शिवम को जेल भेजा जा चुकी है। गुरुग्राम पुलिस ने इसे चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version