रायपुर। अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हो गए है। विगत 1 दिसंबर को समस्त स्थानीय अतिथि शिक्षक संघ दंतेवाड़ा द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल का आगाह किया गया जिसमें वो अपनी मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष रखने उपरांत भी आज पर्यंत तक कोई निर्णय नही लेने के कारण अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठने पर मजबूर हुये हैं। संघ के प्रमुख मांगों में स्थानीय अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाली तत्काल किया जाये। सभी स्थानीय अतिथि शिक्षक को कोरोनकाल में निर्मित आर्थिक स्थिति को देखते हुये 8 माह का मानदेय दिया जावे। 2014 से अब तक जो स्थानीय अतिथि शिक्षक की नियुक्ति हुई है उन्हें यथावत रखा जाये। हरियाणा और दिल्ली के तर्ज पर स्थानीय अतिथि शिक्षक विधेयक 2020 लाया जाये जिसमें 62 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षित करें जैसे मांगें शामिल है।
Previous Articleजमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया अब और सरल होगी
Next Article मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस
