रायपुर। प्रयास कोविड सेंटर गुढिय़ारी में 101 दिन में 650 मरीज भर्ती हुए, जिनमें से 620 मरीज कोरोना के जंग जीत कर घर वापस जा चुके हैं। अभी वर्तमान में 30 मरीज भर्ती हैं। डॉ. नरेश साहू प्रभारी अधिकारी के द्वारा सेवा का मिसाल पेश किया गया कि बिना छुट्टी लिए निरंतर ड्यूटी करता रहूंगा। छत्तीसगढ़ से कोरोना महामारी मुक्त नहीं हो जाता निरंतर ड्यूटी करता रहूंगा, अवकाश नहीं लूंगा। युद्ध के समय सैनिक सीमा नहीं छोड़ते हैं उसी प्रकार मैं अस्पताल नहीं छोडूंगा। सेंटर में मरीजों का प्रतिदिन सुबह शाम ऑक्सीजन लेवल बुखार बीपी शुगर जांच किया जाता है। मरीजों का डिप्रेशन मरीजों को संगीत योगा के माध्यम से तनाव मुक्त मनोबल बढ़ाना मानसिक तनाव दूर करने का उपाय काउंसलिंग किया जाता है। समय-समय पर महापुरुषों की जयंती मनाया जाता है। महात्मा गांधी जवाहर लाल नेहरू अब्दुल कलाम अंबेडकर एवं प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की लोकवाणी कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से कंट्रोल रूम से मरीजों को सुनाया जाता है। मरीज को नहीं लगता कि वह अस्पताल में है उसे लगता है कि वह घर पर हैं यहां अनेक रोगों से पीड़ित मरीज सेंटर पर आए थे जिनमें कैंसर टीबी हृदय रोग बीपी एचआईवी गर्भवती महिलाएं बच्चे कोविड अस्पताल में थे इनका सफल इलाज कर घर वापस जा चुके हैं। कोविड सेंटर में डॉ नरेश साहू प्रभारी अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती कल्पना साहू, आईएमपीडब्ल्यू प्रदीप नायक, प्रदीप पटेल, छबीलाल, देवेंद्र, रूपनारायण, पूजा रानी शर्मा अंतरा वर्मा एनएम ममता वर्मा पुष्पा विश्वास किरण वर्मा आदि है।
छत्तीसगढ़ को कोरोना मुक्त करने कोरोना वारियर्स डॉ. नरेश साहू का प्रण, बिना छुट्टी लिये 101 दिन से कर रहें सेवा…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
