रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेस में में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी ऐलान हो चुका है और साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो चुकी हैं। वैसे तो दोनों सीटो के लिए कांग्रेस और भाजपा ने समीकरण सेट करने शुरु कर दिए हैं लेकिन अब बीजेपी एक कदम आगे कांग्रेस से दिख रही है।

वैसे 26 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन पहले ही सत्ताधारी बीजेपी ने संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करके आलाकमान को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि  BJP ने 7 चेहरों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिए हैं,जिनमें   किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव, सरोज पांडे, नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल के नाम भी शामिल बताया जा रहा हैं।

इन सीटों के लिए जातिगत समीकरणों का पार्टी ने रखा है खास ख्याल

(Rajya Sabha Election 2026) वहीं राज्य सभा के इन दो सीटों के लिए जो नाम बीजेपी ने तय किए हैं उनमें जातिगत समीकरणों का खासा ध्यान रखा गया  है। पार्टी ने सामाजिक और जातिगत संतुलन को पूरा ध्यान में रखा है। जहा पर  एससी वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को शामिल किया गया है वहीं सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को स्थान दिया गया है। अगर बात की जाए ओबीसी वर्ग की तो  ओबीसी वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम प्रस्तावित है।  इन नामों  को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा ने किस तरह से जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

वहीं अगर बात कांग्रेस के बारे मे की जाए तो कांग्रेस में अभी चर्चा और मंथन का दौर जारी है। कांग्रेस में केवल संभावित नामों को लेकर चर्चा हो रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। तो कहा जा सकता है कि बीजेपी इस मामले मे कांग्रेस से एक कदम आगे निकल गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version