नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर आने वाले हैं. वे 26 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक विदेश यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और जापान भी जाएंगे. उन्होंने खुद अपनी इस विदेश यात्रा का ऐलान किया है. उनकी इस यात्रा का मकसद व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्रों में कनाडाई वर्कर्स और बिजनेस के लिए नए अवसर खोलना है. कनाडाई पीएमओ ने उनके दौरे की पुष्टि की है.

कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने पर जोर

पीएम कार्नी का जोर अपने देश के तीन सबसे मजबूत हिंद-प्रशांत साझेदार देशों की यात्रा से क्षेत्रीय संबंधों को और मजबूत करेने पर रहेगा, जो कि सुरक्षा और समृद्धि के लिहाज से अहम है. कनाडाई पीएम अपनी भारत यात्रा के दौरान सबसे पहले मुंबई जाएंगे और फिर नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और एआई, प्रतिभा और संस्कृति के साथ ही रक्षा क्षेत्रों में नई साझेदारी को लेकर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही दोनों नेताओं का फोसक कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने और आगे बढ़ाने पर ही रहेगा. मार्क कार्नी बिजनेस लीडर्स से मिलकर कनाडा में निवेश के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे, जिससे दोनों देशों के बिजनेस के बीच नई साझेदारियां बन सकें. 

ऑस्ट्रेलिया और जापान भी जाएंगे कनाडाई पीएम

पीएम कर्नी भारत दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और कैनबरा भी जाएंगे. जहां वे पीएम एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, व्यापार और एआई मेत उन्नत प्रौद्योगिकियों पर सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी. पीएम कार्नी इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की संसद के दोनों सदनों और आमंत्रित गणमान्य अतिथियों को भी संबोधित करेंगे. 20 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब कोई कनाडाई प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया की संसद को संबोधित करेगा. कनाडा के पीएम कर्मी इसके बाद जापान के टोक्यो पहुंचकर प्रधानमंत्री ताकाइची सनाए से मुलाकात करेंगे. उनके बीच स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, महत्वपूर्ण खनिजों और खाद्य सुरक्षा में पारस्परिक निवेश और साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version